मनोज कुमार श्रीवास्तव

मनोज कुमार श्रीवास्तव

मनोज कुमार श्रीवास्तव - सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन भारतीय राजस्व सेवा 1985 बैच, भारतीय प्रशासनिक सेवा 1987 बैच, संप्रति-राज्य निर्वाचन आयुक्त, एतद्पूर्व- मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग, मंदसौर, राजगढ़, झाबुआ, इंदौर के कलेक्टर, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभागों के आयुक्त, भू-अभिलेख, आबकारी, जनसंपर्क विभागों के आयुक्त, राजस्व, धर्मस्व व संस्कृति विभागों के प्रमुख सचिव, वाणिज्यिक कर, पशुपालन एवं पंचायत व ग्रामीण विकास विभागों के अपर मुख्य सचिव।

39 पुस्तकें प्रकाशित। 18 पुस्तकें ‘सुंदरकांड : एक पुनर्पाठ’ के नाम से। १० कविता पुस्तकें। गणेश: अलग अलग गणनाएँ, यथाकाल, पंचशील, पहाड़ी कोरवा: व्यतीत, वर्तमान और विभव, अपराजिता, देवाधिदेव, प्रणाम श्रीकृष्ण आदि। वर्तमान में- महात्मा गाँधी जी द्वारा स्थापित राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के हिन्दी भवन से प्रकाशित साहित्यिक पत्रिका ‘अक्षरा‘ के मुख्य सम्पादक। इनके यूट्यूब चैनल- धर्म नेत्र पर भारतीय पौराणिकी के विविध पहलू देखे जा सकते हैं। रामकथा और भारतीय पौराणिकी को लेकर देश-विदेश में व्याख्यान। फ़ेसबुक पर राम, सीता, हनुमान, गणेश, शिव, काली, दुर्गा, राधा, द्रौपदी आदि पर एकदम मौलिक एवं आधुनिक व्याख्याएँ।

साउथ बैंक्स, लंदन से अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् और नेहरू केंद्र लंदन का अंतर्राष्ट्रीय वातायन पुरस्कार, संत समाज अयोध्या का रामकिंकर उपाध्याय पुरस्कार, भारत सरकार के राष्ट्रीय हिंदी संस्थान का विवेकानंद पुरस्कार, मध्यप्रदेश शासन का सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार- कबीर सम्मान, उर्वशी साहित्य पुरस्कार, अक्षर आदित्य पुरस्कार आदि।


लगातार काम कैसे करें

वंदे मातरम्

दुनिया के अधिकतर राष्ट्रगीत उस देश के संघर्ष के समय पैदा हुए हैं—चाहे फ्रांस हो या अमेरिका...

मोबाइल ऐप्स

अपराजिता- शक्ति की अनेक अभिव्यक्तियाँ

महाकवि निराला ने जब राम की शक्ति-पूजा लिखी तो उन्होंने जाम्बवान, जो हमेशा से ही प्रबोधन और ...

बेहतर काम कैसे करें

अमृत नाम अनन्त

एक समय था जब देवताओं की भी मृत्यु होती थी और असुरों की भी। गुजरते थे वे भी जन्म और मरण के चक्र से। ...

बेहतर काम कैसे करें

हिरण्यगर्भा

प्रायः मैं भूमिका लिखने से बचना चाहता हूँ क्योंकि मुझे लगता है कि वह जितनी लम्बी होती है, उतनी ...